इंडिया ग्‍लोबल वीक: पीएम मोदी आज करेंगे संबोधित - Secret News Pro

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, July 8, 2020

इंडिया ग्‍लोबल वीक: पीएम मोदी आज करेंगे संबोधित

नई दिल्लीप्रधानमंत्री आज यानी गुरुवार को ‘इंडिया ग्‍लोबल वीक 2020’ के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। ब्रिटेन द्वारा आयोजित इस डिजीटल कार्यक्रम में 'आत्मनिर्भर भारत' पर एक ऐसी प्रस्तुति दी जाएगी जिसे पहले कभी नहीं देखा गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन का विषय है ‘बी द रिवाइवल : इंडिया ऐंड अ बेटर न्‍यू वर्ल्‍ड।’ इसमें 30 देशों के 5000 वैश्विक प्रतिभागियों को, 75 सत्रों में 250 वैश्विक वक्ता संबोधित करेंगे। पढ़ें, पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘इंडिया इंक कॉर्प की ओर से आयोजित इंडिया ग्लोबल वीक को मैं दोपहर डेढ़ बजे संबोधित करूंगा। यह मंच वैश्विक सोच वाले नेताओं को और उद्योग जगत के कर्णधारों को एक साथ लाता है जो कोविड-19 महामारी के बाद वैश्विक अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने और भारत की चुनौतियों के विभिन्न आयामों पर चर्चा करेंगे।’ बयान में कहा गया कि इस आयोजन में भाग लेने वाले अन्य वक्ताओं में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, रेल, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, जम्‍मू कश्‍मीर के उपराज्यपाल जीसी मुर्मू , ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु और आध्यात्मिक नेता श्री श्री रविशंकर शामिल हैं। ब्रिटेन के विदेश मंत्री डॉमिनिक राब और गृह सचिव प्रीति पटेल, भारत में अमेरिकी राजदूत केन जस्टर भी इस कार्यक्रम में शामिल होगे। इस कार्यक्रम में मधु नटराज की 'आत्मनिर्भर भारत' पर एक शानदार प्रस्‍तुति होगी और सुप्रसिद्ध सितार वादक पंडित रविशंकर के 100वें जन्‍मदिन पर उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके तीन प्रतिष्ठित छात्र संगीत का एक कार्यक्रम प्रस्‍तुत करेंगे। लंदन में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, आयोजकों का अनुमान है कि इस कार्यक्रम में उद्योग और सामरिक विषयों के करीब 250 वक्ता भाग लेंगे और विश्व के कोने-कोने के 5000 से अधिक दर्शकों के समक्ष अपनी बात रखेंगे।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/31UVzOJ

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages