Astrology : कालसर्प दोष को करना है दूर तो करें कपूर से ये उपाय, शुभ फल  होगा प्राप्त, यहां जानिए तरीका - Secret News Pro

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, January 18, 2023

Astrology : कालसर्प दोष को करना है दूर तो करें कपूर से ये उपाय, शुभ फल  होगा प्राप्त, यहां जानिए तरीका

Astro tips : पूजा पाठ की सामग्री में कपूर जरूर शामिल किया जाता है. इसके बिना पूजा संपन्न ही नहीं होती है. पूजा में कपूर जलाने के पीछे का कारण है इससे घर की ऊर्जा सकारात्मक होती है. इससे घर में मौजूद बैड बैक्टीरिया (Bad bacteria) खत्म हो जाते हैं. इससे घर में खुशहाली और सकारात्मकता बनी रहती है. इसके अलावा कपूर काल सर्प दोष को खत्म करने के भी काम आता है. आज इस लेख में हम कपूर के टोटके के बारे में बताएंगे. तो चलिए जानते हैं इससे जुड़े टोटके के बारे में.

कपूर के टोटके | Kapoor ke totke

- अगर हर काम में आपके बाधा आती है तो सुबह शाम घर में कपूर जलाइए. इससे घर का वातावरण शुद्ध होता है. इससे घर में सुख शांति बनी रहती है.

- अगर घर में कोई वास्तु दोष है तो कपूर का टोटका कर सकती हैं. बस आप एक कटोरी में कपूर के टूकड़े को जलाकर वास्तु दोष वाले जगह पर रख दीजिए. इससे आपको फर्क नजर आने लग जाएगा.

- वहीं, नहाने के पानी में कपूर और चमेली के तेल की कुछ बूंदें डालकर नहाते हैं तो शनि का दोष दूर होता है. इससे काम में आ रही रुकावटें दूर हो जाती हैं.

- अगर आपको बुरे सपने आने लगे हैं तो अपने बेडरूम में कपूर जलाकर सोएं. इससे नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं और बुरे सपने भी आने कम हो जाते हैं. 

- अगर पति पत्नी के बीच मनमुटाव है किसी तरह का तो ये उपाय अपनाएं. इससे आपसी अनबन कम हो जाएगी. कपूर को सुबह शाम और रात में जलाना चाहिए. 


 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)



from NDTV India - Pramukh khabrein https://ift.tt/ATDz1dk

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages