मोशन पोस्टर हुआ रिलीज
एक्टर अजय देवगन ने खास दोस्त तब्बू की अपकमिंग फिल्म भोला का फर्स्ट लुक और पोस्टर जारी किया है, जिसमें वह एक पुलिस अधिकारी की वर्दी में हाथ में पिस्तौल लिए नजर आ रही हैं. इसके साथ मोशन पिक्चर को टैग करते हुए अजय देवगन ने लिखा, “एक खाकी. सौ शैतान. ” वहीं हैशटैग में #TabuInBholaa” और “#Bholain3D”. लिखा गया है. इस मोशन पिक्चर को देखने के बाद सेलेब्स और फैंस आज और हार्ट इमोजी शेयर करते दिख रहे हैं.
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म भोला के मोशन पोस्टर के अलावा तब्बू ने फिल्म का पोस्टर भी रिलीज कर दिया है, जिसमें रिलीज डेट सामने आ गई है. दरअसल, पोस्टर पर रिलीज की डेट 30 मार्च लिखी गई है. वहीं पोस्ट देखने के बाद फैंस का एक सवाल है कि वह दोबारा पुलिस के रोल में क्यों नजर आ रही हैं. हालांकि कुछ फैंस उनकी इस फिल्म को देखने के लिए बेकरार नजर आ रहे हैं.

बता दें, भोला 2019 की तमिल हिट कैथी की आधिकारिक हिंदी रीमेक है, जिसमें कार्थी मुख्य भूमिका में हैं. वहीं भोला का निर्देशन और निर्माण अजय देवगन ने किया है. जबकि यह अजय देवगन और तब्बू की एक साथ नौवीं फिल्म होगी.
from NDTV India - Pramukh khabrein https://ift.tt/FKyYrRM
No comments:
Post a Comment