'त्रिदेव' की एक्ट्रेस सोनम कर रही है कमबैक,  ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएंगी नजर  - Secret News Pro

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, January 28, 2023

'त्रिदेव' की एक्ट्रेस सोनम कर रही है कमबैक,  ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएंगी नजर 

90 के दशक में दिलों पर राज करने वाली त्रिदेव की ओए ओए गर्ल सोनम भारतीय सिनेमा में दमदार वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार है. अपने वापस आने के बारे में बात करते हुए वह कहती हैं, “मुझे दुनिया भर में तीन दशकों तक रहने के बाद वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा है. इंडस्ट्री ने मेरा गर्मजोशी से स्वागत किया है और यहां चीजें पहले से और बेहतर हो गई हैं. मैं स्थापित और साथ-साथ नए जमाने के निर्देशकों के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं.

सोनम ने आगे कहा, भारतीय सिनेमा ने दुनिया भर में देश को गौरवान्वित करते हुए गतिशीलता को बदल दिया है. ओटीटी स्पेस विश्व स्तर पर फलफूल रहा है और मैं सिनेमा के साथ-साथ इसे एक्सप्लोर करने के लिए उत्सुक हूं. ओटीटी ने अपने बेहतरीन कॉन्टेंट के जरिए लोगों के दिलों में जगह बनाया है.

बता दें कि सोनम को इंडस्ट्री में यश चोपड़ा द्वारा पेश किया गया था और 1988 में मल्टी-स्टारर एक्शन फिल्म 'विजय' के साथ अपने करियर में ब्रेक लिया था. अभिनेत्री को फिल्म 'त्रिदेव' से प्रसिद्धि मिली और इसी फिल्म का एक गाना 'ओये ओए...' लोगों के बीच काफी मशहूर हुआ.  
 



from NDTV India - Pramukh khabrein https://ift.tt/Lf1jN8Z

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages