आयकर विभाग ने आज कर चोरी की जांच के तहत दिल्ली और मुंबई में बीबीसी के कार्यालयों में एक ‘सर्वे ऑपरेशन' चलाया. प्रसारक द्वारा 2002 के गुजरात दंगों और भारत पर दो-भाग के वृत्तचित्र को प्रसारित करने के कुछ सप्ताह बाद यह औचक कार्रवाई हुई. वहीं अब इस कार्रवाई पर विपक्षी पार्टियों की प्रतिक्रिया आ रही है और जमकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा जा रहा है. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि BBC पर छापे की ख़बर ‘वैचारिक आपातकाल' की घोषणा है.
BBC पर छापे की ख़बर ‘वैचारिक आपातकाल' की घोषणा है। @BBCIndia
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 14, 2023
तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि बीबीसी के दिल्ली स्थित दफ्तर पर इनकम टैक्स के छापे की ख़बर वाह वाकई? कितना अप्रत्याशित.
Reports of Income Tax raid at BBC's Delhi office
— Mahua Moitra (@MahuaMoitra) February 14, 2023
Wow, really? How unexpected.
Meanwhile farsaan seva for Adani when he drops in for a chat with Chairman @SEBI_India office.
बीबीसी कार्यालय पर छापे का कारण और प्रभाव बिल्कुल स्पष्ट है. सच बोलने वालों को GOI बेशर्मी से परेशान कर रही है. चाहे वह विपक्षी नेता हों, मीडिया, कार्यकर्ता या कोई और.. सच्चाई के लिए लड़ने की कीमत चुकानी पड़ती है.
Cause & effect of raids on the BBC Office is quite obvious. GOI is brazenly hounding those who speak the truth. Be it opposition leaders, media, activists or anyone else for that matter. The gloves are off & there is a price one pays for fighting for truth. https://t.co/VPUnEs27EB
— Mehbooba Mufti (@MehboobaMufti) February 14, 2023
सीपीआई (एम) के सांसद जॉन ब्रिट्स ने मामले पर कहा कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक कैसे प्रतिक्रिया देंगे?
Wasn't it predictable?! What will be the response of Rishi Sunak ? pic.twitter.com/ZP2c5lYjRb
— John Brittas (@JohnBrittas) February 14, 2023
गौरतलब है कि आयकर विभाग के 39 लोग BBC के दफ्तरों में सर्वे कर रहे हैं. कस्तूरबा गांधी मार्ग में हिंदुस्तान टाइम्स बिल्डिंग के छठी मंजिल पर बीबीसी का ऑफिस है. अकाउंट्स डिपार्टमेंट मैनली मुंबई ऑफिस से ही ऑपरेट होता है. मुंबई में 15 अधिकारी है आयकर विभाग के सर्वे में. वहीं, दिल्ली में आईटी की 24 लोगों की टीम बीबीसी ऑफिस में मौजूद है. कुल चार टीम है, जिसमें एक टीम में आईटी के 6 लोग शामिल हैं.
from NDTV India - Pramukh khabrein https://ift.tt/FpSc8PV
No comments:
Post a Comment