नोरा फतेही ने दुबई में समुद्र के बीचोबीच यॉट पर किया बेली डांस, वीडियो में देखें शानदार अंदाज में बर्थडे सेलिब्रेशन - Secret News Pro

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, February 7, 2023

नोरा फतेही ने दुबई में समुद्र के बीचोबीच यॉट पर किया बेली डांस, वीडियो में देखें शानदार अंदाज में बर्थडे सेलिब्रेशन

नोरा फतेही का डांस उनके फैन्स के बीच काफी पॉपुलर है. वह डांस का कोई भी मौका नहीं छोड़ती हैं. फिर अगर मौका उनके जन्मदिन का हो तो ऐसे में जश्न मनाना भी बनता है. नोरा फतेही ने छह फरवरी को अपना 31वां जन्मदिन मनाया. इस खास मौके को नोरा फतेही ने अपने दोस्तों के साथ दुबई में सेलिब्रेट किया. नोरा ने अपने जन्मदिन के जश्न का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें वह जमकर मस्ती करती नजर आ रही हैं.

नोरा फतेही इस वीडियो में दुबई के समुद्र के बीच यॉट में नजर आ रही हैं. साथ में उनकी दोस्त भी हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए नोरा फतेही ने लिखा है, 'मैं अटेंशन देने की कोशिश कर रही थी लेकिन अटेंशन मेरी तरफ ही होगी.' इस तरह वह दोस्तों के साथ मस्ती करते-करते खुद ही फोकस में आ गईं. इस वीडियो में वह झूमकर डांस कर रही हैं और अपने जन्मदिन का लुत्फ हसीन नजारों के बीच उठा रही हैं. वीडियो में उनकी दोस्तों के अलावा शानदार केक और फूलों के गुलदस्ते को भी देखा जा सकता है.

बता दें कि नोरा फतेही 'बाहुबली', 'सत्यमेव जयते' और 'मरजावां' जैसी फिल्मों में परफॉर्म कर चुकी हैं, और उन पर फिल्माए गए सॉन्ग सुपरहिट भी रहे हैं. नोरा फतेही उस समय जबरदस्त लाइमलाइट में आई थीं जब वह बिग बॉस में पार्टिसिपेंट के तौर पर नजर आई. वह संजय दत्त और अजय देवगन की आने वाली फिल्म 'भुज' में भी अहम रोल निभा चुकी हैं.



from NDTV India - Pramukh khabrein https://ift.tt/0SK6Uke

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages