प्रियंका चोपड़ा और बेटी मालती मैरी के लिए निक जोनस ने दी स्पेशल Speech, सिंगर ने कहा- 'मैं 15 साल बाद आपके साथ...' - Secret News Pro

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, February 1, 2023

प्रियंका चोपड़ा और बेटी मालती मैरी के लिए निक जोनस ने दी स्पेशल Speech, सिंगर ने कहा- 'मैं 15 साल बाद आपके साथ...'

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बीते दिन अपनी बेटी मालती मैरी जोनस का चेहरा एक इवेंट के दौरान शेयर की गई वीडियो में फैंस को दिखाया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर मां बेटी की खूबसूरत तस्वीरें काफी वायरल हुई थीं. लेकिन अब एक नई वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस बेटी और वाइफ के लिए एक खूबसूरत स्पीच देते हुए दिख रहे हैं. वहीं वीडियो देखने के बाद फैंस हार्ट इमोजी के साथ उनकी तारीफ शेयर करते नजर आ रहे हैं. 

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने सोमवार को इवेंट में अटेंड किया था, जिसकी वीडियो शेयर करते हुए निक ने इंस्टा पर एक पोस्ट शेयर किया. इस वीडियो में वह बेटी के लिए कहते हैं, “मालती मैरी, हाय, बेब. मैं 15 साल बाद आपके साथ यहां वापस आने और आपके दोस्तों के सामने आपको शर्मिंदा करने का इंतजार नहीं कर सकता." इस खास वीडियो के साथ एक्टर ने कैप्शन में लिखा, "आगे देखने के लिए बेताब. इसके साथ हंसते हुए इमोजी शेयर की गई है. 

बेटी के अलावा निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा के लिए भी अपने भाषण में दिल छू लेने वाली बातें कही. एक्टर ने कहा, 'मेरी प्यारी पत्नी के लिए तुम शांत भी हो और क्रेजी भी, तुम एक चट्टान हो और मैं तुमसे शादी करके बहुत खुश हूं. यह बहुत खूबसूरत गिफ्ट है और मैं आपके साथ एक पेरेंट बनकर बेहद खुश हूं, यह सबसे बड़ा तोहफा है.' निक जोनस की इस स्पीच को प्रिंयका द्वारा शेयर की गई इस वीडियो में सुना जा सकता है. 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages