वेडिंग कार्ड से लेकर कलीरे तक, कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी में हर चीज थी खास, देखें तस्वीरें और VIDEO - Secret News Pro

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, February 8, 2023

वेडिंग कार्ड से लेकर कलीरे तक, कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी में हर चीज थी खास, देखें तस्वीरें और VIDEO

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​ने मंगलवार 7 फरवरी को राजस्थान के सूर्यगढ़ पैलेस में फैमिली और दोस्तों की मौजूदगी में शादी कर ली है. हालांकि इस खास दिन की शादी से पहले वीडियो और तस्वीरें ज्यादा सामने नहीं आई थीं. लेकिन अब धीरे-धीरे शादी से जुड़ी नई अपडेट सामने आ रही है. वहीं अब शेरशाह कपल की शादी का कार्ड और कलीरों की वीडियो और फोटो भी सामने आ गई है, जिस पर फैंस रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं. 

ज्वैलरी और लुक था खास

कियारा और सिद्धार्थ ने अपनी शादी के दिन के लिए मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए हुए आउटफिट और ज्वैलरी को चुना था. डायमड कट ज्वैलरी की हर चीज बेहद खास था. वहीं दुल्हन के लुक को खूबसूरत बना रही थी. मंगलसूत्र, वेडिंग रिंग से लेकर ज्वैलरी तक हर चीज की बात ही खूबसूरत थी. 

कलीरे भी थे खास

ज्वैलरी की तरह दुल्हन कियारा के कलीरे भी खास थे, जिन्हें मृणालिनी चंद्रा ने डिजाइन किया था. कियारा के कस्टमाइज्ड कलीरों की बात ही कुछ और थी. इन कलीरों में पति सिद्धार्थ के साथ उनके रिश्ते के सभी खास फैक्ट मौजूद थे. दरअसल, सिद्धार्थ के पालतू डॉग ऑस्कर को श्रद्धांजलि देते हुए कियारा ने अपने कलीरों पर उनसकी तस्वीर बनवाई थी. जबकि एक हिस्से में अपने और सिद्धार्थ के नाम के अक्षर 'केएस' लिखवाए थे. 

ऐसा था वेडिंग कार्ड

कलीरों और ज्वैलरी के अलावा कियारा और सिद्धार्थ की शादी का कार्ड भी बेहद सिंपल होने के साथ-साथ खास था. वायरल हुई तस्वीर में कपल के शादी की डेट और वेन्यू दिखा गया है, जिसका कलर गोल्डन और पिंक नजर आ रहा है. 

बता दें, कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा लस्ट स्टोरीज के रैप के दौरान पहली बार मिले थे, जिसके बाद उन्होंने 2021 में रिलीज हुई फिल्म शेरशाह के सेट पर डेटिंग की शुरू की, जो कि साथ में कपल की पहली फिल्म थी. वहीं सिल्वर स्क्रीन पर कियारा और सिद्धार्थ की जोड़ी को फैंस ने भी बेहद पसंद किया है.



from NDTV India - Pramukh khabrein https://ndtv.in/bollywood/kiara-advani-and-sidharth-malhotra-wedding-cards-to-kaleeras-everything-was-special-at-couple-special-day-ndtv-hindi-ndtv-india-3763492#publisher=newsstand

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages